दिल्ली में इस मौसम का सबसे कम तापमान
नई दिल्ली, 28 नवंबर (आईएएनएस)। दिल्ली में शनिवार को इस मौसम का सबसे कम तापमान दर्ज किया गया। मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक पारा 7.9 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया।
मौसम विज्ञान विभाग के एक अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, "शनिवार का न्यूनतम तापमान 7.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो औसत से दो डिग्री कम है। अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।"
इससे पहले 21 नवंबर को तापमान 8.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
अधिकारी ने कहा, "यह 2006 के बाद से नवंबर के महीने में दर्ज किया गया सबसे कम तापमान है। 2006 में तापमान सात डिग्री सेल्सियस तक नीचे चला गया था।"
"दिनभर आकाश साफ रहेगा। रविवार को तापमान में और गिरावट होने का अनुमान है।"
मौसम विज्ञान विभाग का कहना है कि जम्मू एवं कश्मीर क्षेत्र पर पश्चिमोत्तर हवाएं चलने की वजह से तापमान में यह गिरावट आई है।
शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications