सऊदी अरब में बाढ़ के कारण मृतकों की संख्या 106 हुई
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार प्राधिकरण से संबद्ध एक अधिकारी ने कहा कि बचाव दल के लोग अभी भी बाढ़ प्रभावित देश के पश्चिमी इलाकों में जीवित बचे लोगों की तलाश में जुटे हुए हैं।
स्वास्थ्य अधिकारियों ने लोगों को पानी से दूर रहने की चेतावनी दी है ताकि और मौतें न हो और रोगों के विस्तार को रोका जा सके।
पिछले कुछ दिनों के दौरान रक्षा बलों ने सैकड़ों लोगों को सुरक्षित बचा लिया है, फिर भी मृतकों की संख्या में वृद्धि होने की आशंका है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications