पश्चिम बंगाल में नक्सलियों ने माकपा नेता की हत्या की
पुलिस के अनुसार पश्चिमी मिदनापुर जिले के झारग्राम इलाके में संदिग्ध नक्सलियों ने माकपा के एक स्थानीय नेता करुणा महतो की गोली मारकर हत्या कर दी। वह माकपा ग्राम पंचायत के सदस्य थे।
एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि महतो का शव शनिवार सुबह कालबोनी वन्य क्षेत्र के समीप राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या नौ से बरामद किया गया। शव के समीप से नक्सलियों के कुछ पर्चे भी बरामद किए गए, जिसमें लिखा था कि महतो पुलिस मुखबिर थे।
पुलिस अधिकारी ने बताया कि प्रारंभिक जांच से पता चला कि महतो को नजदीक से गोली मारी गई थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications