सड़क दुर्घटना में टाइगर वुड्स घायल
वाशिंगटन, 28 नवंबर (आईएएनएस)। मशहूर गोल्फ खिलाड़ी टाइगर वुड्स शुक्रवार सुबह फ्लोरिडा के ओरलैंडो स्थित अपने घर के बाहर एक कार दुर्घटना में मामूली रूप से घायल हो गए। समीप के एक अस्पताल में उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई।
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार वुड्स के प्रचारक और अस्पताल की संयुक्त विज्ञप्ति में कहा गया कि वुड्स को उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।
इससे पहले राज्य पुलिस के हवाले से खबरों में कहा गया था कि वुड्स को गंभीर चोटें आईं हैं।
परंतु विंडरमियर, फ्लोरिडा के मेयर गैरी ब्रून ने समाचार चैनल सीएनएन को बताया कि वुड्स को केवल चेहरे पर चोटें लगी हैं।
फ्लोरिडा हाइवे पेट्रोल (एफएचपी) ने स्थानीय मीडिया को बताया कि वुड्स की कार एल्सवर्थ, फ्लोरिडा स्थित उनके घर के बाहर एक खंभे से टकराने के बाद पेड़ से जा भिड़ी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications