ममता ने आटो ट्रांजिट केंद्र की आधारशिला रखी
बनर्जी ने हावड़ा जिले के शालीमार में कहा, "एसआईएएम (सोसाइटी ऑफ इंडियन आटोमोबाइल मैन्युफैक्च र्स) के साथ मिल कर रेल विभाग ने इस तरह के 10 केंद्रों की स्थापना के लिए देश में स्थलों की पहचान की है।"
एसआईएएम, आटोमोबाइल उद्योग क्षेत्र की शीर्ष इकाई है, जो 44 वाहन और वाहन इंजिन बनाने वाली कंपनियों का नेतृत्व करती है।
शालीमार के अलावा सिलीगुड़ी, गुवाहाटी, चेन्नई, पुणे, नासिक, अहमदाबाद, बेंगलुरू, दिल्ली और केरल में भी आटोमोबाइल ट्रांजिट हब विकसित किए जाने हैं।
बनर्जी ने कहा, "मैंने उनसे हर जोन में एक हब विकसित करने के लिए कहा है। यह व्यापार के अधिक अवसर और रोजगार सृजन में मदद देगा।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications