रूस में रेल दुर्घटना, 25 की मौत

सेंट पीटर्सबर्ग, 28 नवंबर (आईएएनएस)। रूस की राजधानी मास्को से देश के दूसरे सबसे बड़े शहर सेंट पीटर्सबर्ग जा रही ट्रेन के पटरी से उतरने से 25 लोगों की मौत हो गई और 63 घायल हो गए।

समाचार एजेंसी आरआईए नोवोस्ती के अनुसार करीब 200 किलोमीटर प्रतिघंटे की गति से चलने की क्षमता वाली रेलगाड़ी नेवस्की एक्सप्रेस के तीन डिब्बे शुक्रवार को पटरी से उतर गए।

इससे पहले आपात सेवा के अधिकारियों ने 22 के मरने और 54 लोगों के घायल होने की जानकारी दी थी।

दुर्घटना की जानकारी राष्ट्रपति दमित्रि मेदवेदेव को भी दी गई। मदेवेदेव ने घायलों को उचित चिकित्सा उपलब्ध कराने का आदेश दिया।

रूसी रेल कंपनी ने रेलगाड़ी को विस्फोट से उड़ाने की आशंका प्रकट की है। इसके साथ ही बिजली के कटने से भी दुर्घटना होने की आशंका जताई जा रही है।

मास्को के एक पुलिस सूत्र ने बताया कि दुर्घटना के तुरंत पहले चालक ने आपातकालीन ब्रेक का उपयोग किया था।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+