रूस में रेल दुर्घटना में 26 की मौत (लीड-1)

रूस के संघीय सुरक्षा प्रमुख ने शनिवार को कहा है कि रेल पटरी पर लगाए गए एक बम के कारण मास्को से सेंट पीटर्सबर्ग जा रही नेवस्काई ट्रेन के डिब्बे पटरी से उतर गए।

समाचार एजेंसी आरआईए नोवोस्ती के अनुसार शुक्रवार की शाम टीवेर क्षेत्र में बोलोगोये शहर के पास रेलगाड़ी के तीन डिब्बों के पटरी से उतर जाने के कारण कम से कम 26 लोगों की मौत हो गई।

मृतकों की संख्या बढ़ने की संभावना है। अपुष्ट खबरों के अनुसार दुर्घटना में 39 लोगों की मौत हुई है।

रूसी संघीय सुरक्षा प्रमुख अलेक्जेंडर बोर्टनिकोव ने कहा है, "प्राथमिक जानकारी संकेत करते हैं कि सात किलो वजन वाले टीएनटी के बरारबर बम फटा है।" अभियोजन की ओर से इस मामले में आतंकवाद के आरोपों के साथ एक आपराधिक मामला दर्ज कराया गया है।

इससे पहले आपात सेवा के अधिकारियों ने 22 के मरने और 54 लोगों के घायल होने की जानकारी दी थी।

दुर्घटना की जानकारी राष्ट्रपति दमित्रि मेदवेदेव को भी दी गई। मदेवेदेव ने घायलों को उचित चिकित्सा उपलब्ध कराने का आदेश दिया।

मास्को के एक पुलिस सूत्र ने बताया कि दुर्घटना के तुरंत पहले चालक ने आपातकालीन ब्रेक का उपयोग किया था।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+