महाराष्ट्र ईकाई की सहमति के बाद स्मिता पार्टी में शामिल होंगी : कांग्रेस
कांग्रेस के प्रवक्ता शकील अहमद ने कहा, "मैं यह सुनकर काफी प्रसन्न हूं कि देश के आम लोगों की तरह ठाकरे परिवार के सदस्य भी पार्टी में अपना विश्वास जाहिर कर रहे हैं।"
उन्होंने कहा कि कांग्रेस की राजनीति समाहित करने की है और पार्टी सभी को साथ लेकर चलना चाहती है।
स्मिता ठाकरे को पार्टी में शामिल किए जाने को लेकर पार्टी के भीतर चर्चा के बारे में पूछे जाने पर अहमद ने कहा कि उन्हें शामिल करने में केंद्रीय नेताओं को कोई परेशानी नहीं दिख रही है, यदि महाराष्ट्र राज्य ईकाई उनके नाम पर अपनी सहमति जाहिर कर दे।
उन्होंने कहा कि स्मिता ठाकरे ने शिव सेना की बंटवारे की राजनीति से अपने आपको अलग करते हुए ईमानदारी दिखाई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications