नक्सलियों ने वन अधिकारी की हत्या की
पुलिस के अनुसार नक्सलियों ने वन अधिकारी गोकुल तांदी को फोन कर सूचित किया कि देवभोग इलाके में कुछ लोग अवैध तरीके से पेड़ों की कटाई कर रहे हैं।
वन अधिकारी गोकुल तांदी जब घटनास्थल पर पहुंचे तो नक्सलियों ने उनका अपहरण कर लिया।
पुलिस सूत्रों के अनुसार निर्दयतापूर्वक पीटे जाने से तांदी की मौत हो गई। पुलिस द्वारा शव को लेने से इंकार किए जाने के बाद कुछ ग्रामीण शव को लेकर इंदागांव आ गए। पुलिस को डर था कि घने जंगल में जाने पर संदिग्ध नक्सली पुलिस वाहन को निशाना बना सकते हैं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications