100 से अधिक मोटरसाइकिलें चुराने वाले 6 लोग गिरफ्तार
पुलिस के अनुसार मोहम्मद अनीस (22) साजिद हुसैन (25) आरिफ (19) मोहम्मद आरिफ (21) मोहम्मद अरशद (22) को राजधानी और उपनगरीय इलाकों से गिरफ्तार किया गया। ये चुराए गए वाहनों को मोहम्मद कयूम (25) को देते थे । पुलिस ने कयूम को भी गिरफ्तार कर लिया है।
गिरफ्तार किए गए लोग हरियाणा के पलवल इलाके के रहने वाले हैं। पुलिस ने उनके पास से चुराई गई 13 मोटरसाइकिलों को बरामद कर लिया है।
दक्षिण जिला पुलिस उपायुक्त एच.जी.एस. धालीवाल ने बताया, " कयूम चुराई गई मोटरसाइकिलों को मेवाट इलाके में 2000 से 3000 रुपये में बेचता था। चुराई गई मोटरसाइकिलों को बरामद करना बहुत कठिन है क्योंकि इस क्षेत्र में असामाजिक तत्वों और स्थानीय लोगों के बीच मजबूत गठजोड़ है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications