ब्रिटेन, फ्रांस ने आतंकवाद के खिलाफ संघर्ष पर भारत को आश्वस्त किया
पोर्ट ऑफ स्पेन, 28 नवंबर (आईएएनएस)। मुंबई पर आतंकवादी हमले की पहली बरसी के एक दिन बाद ब्रिटेन और फ्रांस ने 'अफगानिस्तान में बने रहने' और पाकिस्तान तथा क्षेत्र से आतंकवाद की समाप्ति के प्रयासों को दोगुना करने के अपने इरादों के प्रति भारत को आश्वस्त किया।
राष्ट्रमंडल शिखर सम्मेलन के इतर फ्रांसीसी राष्ट्रपति निकोलस सरकोजी और ब्रिटिश प्रधानमंत्री गोर्डन ब्राउन के साथ अलग-अलग द्विपक्षीय मुलाकातों में प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने अफगानिस्तान में बने रहने की आवश्यकता पर जोर दिया।
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता विष्णु प्रकाश ने बताया कि सरकोजी और ब्राउन अफगानिस्तान में अंतर्राष्ट्रीय सेना के बने रहने की आवश्यकता से सहमत थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications