कम्प्यूटर की गड़बड़ी जल्द दूर कर ली जाएगी : आईआईएम निदेशक
आईआईएम कोझिकोड के निदेशक देबाशीष चटर्जी ने आईएएनएस से कहा, "कम्प्यूटर पर कैट की परीक्षा एक लोकतांत्रिक प्रक्रिया है और ऐसा परीक्षार्थियों को लाभ पहुंचाने के लिए किया गया है। हमें सर्वर की समस्या के बारे में जानकारी मिली है। लेकिन यह कोई दीर्घकालिक समस्या नहीं है।"
चटर्जी ने कहा, "ऑनलाइन परीक्षाएं समय और स्थान में बंधी नहीं हुई हैं। पहले दिन जिन परीक्षार्थियों को समस्या हुई है, कुछ दिनों के भीतर उन्हें परीक्षा के लिए फिर से मौका उपलब्ध कराया जाएगा।"
आईआईएम और देश के शीर्ष बिजनेस स्कूलों में प्रवेश पाने के लिए पहले दिन 12,000 से अधिक परीक्षार्थियों ने हिस्सा लिया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications