केरल ने किया केंद्र से वित्तीय सहायता का आग्रह
राज्य के वित्त मंत्री थॉमस इसाक ने आईएएनएस को बताया, "यह संकट केरल को प्रभावित करेगा। केंद्र सरकार को वित्तीय सहायता देने के लिए आगे आना चाहिए।"
अर्थशास्त्र के पूर्व प्रोफेसर इसाक ने विकास अध्ययन केंद्र (सीडीएस) में कहा, "दुबई वर्ल्ड के कर्ज का संकट केरल के लिए गहराता जा रहा है।"
इसाक ने कहा कि वास्तविकता यह है कि दुबई निर्माण उद्योग के लिए कठिन होता जा रहा है। यह केरल को बुरी तरह से प्रभावित करेगा क्योंकि केरल के सैकड़ों लोग वहां काम करते हैं।
राज्य के वित्त मंत्री ने कहा, "दुबई में नौकरी पाने के लिए और वहां जाने के लिए लोगों ने काफी पैसा खर्च किया है। मेरी सलाह है कि दुबई से नौकरी खोकर वापस लौटे प्रत्येक श्रमिक को कम से कम एक लाख रुपये दिया जाना चाहिए।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications