दिल्ली में डेंगू के 7 नए मामले सामने आए
नोडल अधिकारी देबाशीष भट्टाचार्य ने आईएएनएस को बताया, "पिछले 24 घंटों के दौरान डेंगू के सात नए मामलों के सामने आने के बाद डेंगू से प्रभावित लोगों की संख्या 1068 तक पहुंच गई।"
राज्य में डेंगू से प्रभावित कुल मामलों में 1055 प्रभावित लोग दिल्ली के रहने वाले हैं जबकि 13 मामले दिल्ली से बाहर के हैं।
अधिकारियों के अनुसार 15 डिग्री से कम तापमान से नीचे डेंगू को फैलाने वाले मच्छरों का प्रजनन नहीं हो सकता, इसलिए ठंड के मौसम में इसके मामलों में कमी आने की उम्मीद है।
दिल्ली में अभी तक डेंगू से एक 15 वर्षीय किशोर और नौ साल के एक बच्चे की मौत हुई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications