दुबई वर्ल्ड संकट के कारण भारतीयों के पलायन की आशंका नहीं : रवि
उन्होंने चेन्नई से फोन पर आईएएनएस से बातचीत में कहा, "इस संकट को लेकर आशंकित होने की कोई जरूरत नहीं है। दुबई में अपने वाणिज्य दूतावास एवं दूतावास से मुझे खबरें मिलती रही हैं। मुझे नहीं लगता कि वहां से भारतीयों का बड़े पैमाने पर पलायन होगा। हम हालात पर नजर रखे हुए हैं।"
रवि के मुताबिक पिछले साल मंदी की शुरुआत में भारतीय कामगारों पर थोड़ा असर पड़ा था, पर बाद में स्थिति सुधर गई थी। उन्होंने कहा, "मैंने इसकी घोषणा संसद में भी की थी। तब मंदी के कारण करीब एक लाख भारतीय कामगार भारत लौट आए थे, पर बाद में इनमें से अधिकांश वापस खाड़ी देश चले गए।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications