जयललिता ने अलागिरी की अनुपस्थिति की आलोचना की
जयललिता ने कहा कि प्रश्नकाल के दौरान अलागिरी की सदन में अनुपस्थिति चिंतनीय है। अलागिरी ने एक समाचार पत्र से कहा था कि वह किसी व्यक्तिगत समारोह के चलते सदन में उपस्थित नहीं रह सके थे। इस पर जयललिता ने कहा, "अलागिरी को राष्ट्र को बताना चाहिए वह व्यक्तिगत आयोजन क्या था और वह किस तरह से उनके लिए अपने संसदीय कार्यो का निर्वहन करने की अपेक्षा महत्वपूर्ण था।"
पूर्व मुख्यमंत्री ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और अलागिरी के पिता एम. करुणानिधि पर आरोप लगाया कि वह संसद में तमिल भाषा को मिले 'दूसरे दर्जे' के प्रति चिंतित नहीं हैं।
अलागिरी ने कहा था कि उन्हें संसद में तमिल भाषा बोलने दी जाए क्योंकि वह अंग्रेजी या हिंदी भाषा अच्छी तरह नहीं जानते हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications