हुंडई मोटर में श्रम विवाद गहराने की आशंका
संगठन ने कंपनी द्वारा वर्कर्स कमिटी के चुनाव पर रोक लगाने के निर्णय को गंभीरता से लेते हुए 19 नवंबर को एक मांग पत्र थमाया था जिसमें संगठन को मान्यता दिये जाने की मांग की गई थी। संगठन के अधिकारियों ने बताया की संगठन की बैठक 6 दिसंबर को हो सकती है, जिसमें आगे की रणनीति तय की जाएगी। संगठन के महासचिव वाई.एस चिन्नाराजा ने कहा, "अगर कंपनी ने वर्कर्स कमिटी के चुनाव पर रोक जारी रखी तो हम धरना देंगे।" संगठन के सदस्य पुलिस कार्रवाई से बचने के लिए अग्रिम जमानत लेने की भी योजना बना रहे हैं। उन्होंने कहा, "हमें आशंका है कि कंपनी पुलिस में शिकायत दर्ज कर सकती है। हमें ऐसी कार्रवाई से बचने के लिए पहले से ही चौकस रहना होगा।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications