करात ने राष्ट्रपति शासन की मांग की आलोचना की
माकपा राज्य मुख्यालय में पार्टी की एक बैठक के लिए जाने से पहले करात ने कहा, "जो कोई इस तरह की मांग करता है उसे पहले यह पता होना चाहिए कि धारा 356 लगाने की मांग मूल लोकतांत्रिक सिद्धांतों के खिलाफ है। सर्वोच्च न्यायालय पहले ही फैसला दे चुका है कि निर्वाचित सरकार के खिलाफ धारा 356 का इस्तेमाल असंवैधानिक है।"
हुगली जिले के समस्याग्रस्त क्षेत्र की स्थिति का जायजा लेने के लिए आने वाली टीम का स्वागत करते हुए उन्होंने कहा कि जब टीम स्थिति का जायजा लेगी तो उसे पता चलेगा कि इसके लिए कौन जिम्मेदार है। सभी जानते हैं कि राज्य को अस्थिर करने की कोशिश कौन कर रहा है।
माकपा महासचिव ने पार्टी के वयोवृद्ध नेता ज्योति बसु से उनके साल्ट लेक सिटी स्थित आवास पर मुलाकात कर स्वास्थ्य की जानकारी ली।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications