Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

दुबई वर्ल्ड के संकट से डरने की जरूरत नहीं : प्रणब

प्रणब मुखर्जी ने यहां सेंटर फॉर रिसर्च इन रूरल एंड इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट में पी.एन हक्सर स्मारक व्याख्यान में कहा कि दुबई वर्ल्ड के संकट को लेकर घबराने की जरूरत नहीं है।

मुखर्जी ने कहा, "हम घटनाक्रम पर नजर रखे हुए हैं। हमें इंतजार करो और फिर कदम उठाओ की नीति पर अमल करना होगा। मुझे नहीं लगता कि यह संकट ऐसा होगा कि हमारी अर्थव्यवस्था की नींव पर यह असर डाले।" वैसे, उन्होंने कहा कि इसे लेकर चौकस रहने की जरूरत है।

यह पूछे जाने पर कि खाड़ी क्षेत्र में काम करने वाले करीब 50 लाख भारतीयों पर इस संकट का क्या असर पड़ेगा तो उन्होंने कहा कि उन्हें नहीं लगता कि इन भारतीयों पर इसका गंभीर असर पड़ेगा। भारतीय वाणिज्य एवं उद्योग महासंघ (फिक्की) की भी यही राय है कि इस संकट को लेकर ज्यादा चिंतित होने की जरूरत नहीं है।

फिक्की के सचिव अमित मित्रा ने कहा, "अबू धाबी की सरकार त्वरित कदम निश्चित तौर पर उठाएगी। इसे लेकर ज्यादा आशंकित होने की जरूरत नहीं है।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+