भारत जलवायु परिवर्तन से जुड़े अपने रुख पर कायम रहेगा : प्रणब

चंडीगढ़, 28 नवंबर (आईएएनएस)। वित्तमंत्री प्रणब मुखर्जी ने कहा है कि भारत किफायती और स्वच्छ पर्यावरण प्रौद्योगिकी पर अमल करते हुए जलवायु परिवर्तन से जुड़े अपने रुख पर कायम रहेगा।

जलवायु परिवर्तन पर अगले महीने कोपेनहेगन में होने वाले शिखर सम्मेलन के परिप्रेक्ष्य में मीडिया द्वारा पूछे गए सवालों का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि भारत जलवायु परिवर्तन की समस्या का समाधान निकालने के प्रयासों को मजबूती प्रदान करते हुए इस मसले पर अपने रुख पर कायम रहेगा।

यहां शनिवार को मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा इस मसले पर भारत एवं चीन दोनों की चिंताएं समान हैं। उन्होंने कहा, "जी 20 के वित्तमंत्रियों के हालिया शिखर सम्मेलन में भारत एवं चीन के वित्तमंत्रियों ने समान राय प्रकट की थी। हमारा रुख समान है।"

उन्होंने कहा कि विकासशील देशों को स्वच्छ तकनीकी की जरूरत है, पर यह किफायती कीमत पर उपलब्ध होनी चाहिए। इसके लिए जरूरी कोष विकसित देशों की ओर से उपलब्ध कराया जाए। भारत एवं चीन विकासशील देशों की ओर से गैस उत्सर्जन की सीमा तय किए जाने की विकसित देशों की मांग पर घोर आपत्ति जताते रहे हैं। दोनों देशों का मानना है कि इससे विकासशील देशों की आर्थिक प्रगति प्रभावित होगी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+