पाकिस्तान में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई बकरीद
समाचार चैनल 'जियो टीवी' ने खबर दी गई है कि बकरीद के मौके पर देश भर के प्रमुख ईदगाह, मस्जिदों सहित खुली जगहों पर मुसलमानों ने इबादत की। इस मौक पर उलेमाओं और खतीबों ने लोगों को बलिदान के इस पर्व की महत्ता के बारे में बताया और सही भावना के साथ इस्लाम के उपदेशों का अनुसरण करने का आह्वान किया।
प्रसिद्ध त्योहार के मौके पर इबादत के जरिए लोगों ने देश की एकता, अखंडता और समृद्धि की कामना की।
पाकिस्तानी शहर रावलपिंडी और इस्लामाबाद में बकरीद के मौके पर 600 से अधिक स्थानों पर सभाओं का आयोजन किया गया। राजधानी इस्लामाबाद में फैसल मस्जिद में मुख्य सभा आयोजित की गई थी।
स्कूली छात्रों ने बकरीद के मौके पर वजीरिस्तान में तालिबान आतंकवादियों से संघर्ष कर रहे पाकिस्तानी सेना के सैनिकों के साथ त्योहार का जश्न मनाया और उनको तोहफे दिए।
इस अवसर पर सैनिकों का उत्साहवर्धन करने के लिए छात्रों ने रजमाक कस्बे में जाकर उन्हें शुभकामनाएं दीं। छात्र उत्तरी वजीरिस्तान के मकीन क्षेत्र में भी सैनिकों को शुभकामना देने पहुंचे।
बकरीद के मौके पर पूरे पाकिस्तान में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। करांची के दक्षिणी इलाकों में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए 1200 पुलिसकर्मियों को लगाया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications