जापान ने उपग्रह प्रक्षेपण किया
जापान की राष्ट्रीय अंतरिक्ष एजेंसी 'जेएएक्सए' ने स्थानीय समयानुसार सुबह 10.21 बजे उपग्रह का प्रक्षेपण किया।
इस उपग्रह का इस्तेमाल उत्तर कोरिया पर निगरानी बढ़ाने और देश में मिसाइल परीक्षणों व सैन्य गतिविधियों पर नजर रखने में किया जाएगा।
उपग्रह में डिजीटल कैमरे लगाए जाएंगे, जो अंतरिक्ष से 60 सेंटीमीटर आकार की वस्तु को भी पहचान लेंगे।
यह अपने किस्म का तीसरा उपग्रह है और इस पर करीब 5.5 करोड़ डॉलर की लागत आई।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications