टकराव नहीं, सहयोग पर ध्यान दे भारत : पाकिस्तान

समाचार चैनल सीएनएन-आईबीएन को दिए गए एक विशेष साक्षात्कार में कुरैशी ने यह बात कही। मुंबई हमलों के आरोपियों के खिलाफ पर्याप्त कार्रवाई नहीं करने के भारतीय आरोपों के संदर्भ में कुरैशी ने कहा कि मुंबई हमले के आरोपियों के बारे में पाकिस्तान के पास पर्याप्त सबूत हैं लेकिन जमात-उद-दावा प्रमुख हाफिज सईद के खिलाफ उपलब्ध कराए गए सबूत अपर्याप्त हैं।

भारत की आलोचना करते हुए कुरैशी ने कहा कि हमें द्विपक्षीय बातचीत में सही मायनों में वास्तविक प्रगति करनी चाहिए। उन्होंने कहा, "भविष्य में बातचीत के बारे में मेरी योजना है जिसे मैंने न्यूयार्क में भारत के विदेश मंत्री एस.एम.कृष्णा के साथ साझा किया था। अब इस पर भारत सरकार को उपयुक्त रुख अपनाना होगा। उन्होंने ऐसा अब तक नहीं किया है। पाकिस्तान की इच्छा अर्थपूर्ण और परिणाममूलक वार्ता में शामिल होने की है। "

आतंकवाद छोड़ने पर पाकिस्तान के साथ वार्ता शुरू करने के प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के बयान पर कुरैशी ने कहा, "हमें अपने पुराने विचारों को छोड़ने की जरूरत है। हमें अपने सामने आने वाले अवसर का लाभ उठाना होगा। यदि आप वार्ता के लिए शर्ते लगाना चाहते हैं तो यह पाकिस्तान को स्वीकार नहीं होगा। हमें दो पड़ोसियों की तरह बात करनी चाहिए, जिन्हें एक-साथ रहना चाहिए। हमें एक-दूसरे की मदद करनी चाहिए। चुनौती बहुत बड़ी है और संकुचित मानसिकता दिखा रहे हैं। "

उन्होंने कहा कि भारत और पाकिस्तान दोनों को व्यापक परिदृश्य में देखने की आवश्यकता है, जिसकी मांग टकराव नहीं सहयोग है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+