पिता बनना चाहते हैं जे जैड
लंदन, 28 नवंबर (आईएएनएस)। अमेरिकी कलाकार जे जैड ने कहा है कि वह जल्द ही पिता बनना चाहते हैं।
वेबसाइट 'कांटेक्ट म्यूजिक डॉट काम' के अनुसार जैड ने कहा है कि वह अब पितृत्व सुख का अहसास करना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि इस संबंध में वह और उनकी पत्नी एकमत हैं।
उनके एक करीबी मित्र ने कहा, "आमतौर पर यह किसी के लिए भी गोपनीय बात है लेकिन जैड पिता बनने को लेकर काफी उत्साहित हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications