ईरान का 5 दिवसीय सैन्य अभ्यास समाप्त
इसमें किसी भी प्रकार के हमले की स्थिति में परमाणु केंद्रों सहित महत्वपूर्ण सैन्य ठिकानों की सुरक्षा का भी अभ्यास किया गया।
'मेहर न्यूज एजेंसी' के अनुसार ईरान के सैन्य बलों ने 600,000 वर्ग किलोमीटर के क्षेत्र में सैन्य अभ्यास किया। यह क्षेत्र पश्चिमोत्तर, पश्चिम, दक्षिण और दक्षिण पश्चिम ईरान में फैला हुआ है।
सैन्य अभ्यास में वायु सेना और इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड्स ने अपनी सैन्य क्षमता का परिचय दिया। अभ्यास में हॉक मिसाइल और सैम 6 मिसाइल को शामिल किया गया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications