उड़ीसा में हथियार और विस्फोटक बरामद
पुलिस उप महानिरीक्षक संजीब पांडा ने आईएएनएस को बताया कि बंधुगांव थाना क्षेत्र के एक गांव में पुलिस ने छापा मारकर नक्सलियों की 150 जोड़ी वर्दी, वायरलेस सेट और कई अन्य सामान बरामद किए।
पांडा के अनुसार बरामद किए गए सामानों को सील कर दिया गया है।
भुवनेश्वर से 500 किलोमीटर दूर कोरापुट जिले नक्सलियों का गढ़ माना जाता है। राज्य के 30 में से 15 जिलों में नक्सली सक्रिय हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications