ईरान मुद्दे पर किसी देश का पिछलग्गू नहीं बना भारत : थरूर
भारत ने शुक्रवार को विएना में आईएईए के प्रस्ताव के पक्ष में वोट दिया था लेकिन साथ ही स्पष्ट कर दिया कि वह ईरान पर दंडात्मक प्रतिबंधों के खिलाफ है और उसने वार्ता के दरवाजे खुले रखने पर जोर दिया।
थरूर ने समाचार चैनल टाइम्स नाउ से कहा, "जब सोवियत संघ था तो वर्षो हम पर उसका पिछलग्गू होने का आरोप लगता रहा।"
उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय हितों के आधार पर यह 'जिम्मेदारी भरा फैसला' किया गया।
दुनिया की छह बड़ी ताकतों अमेरिका, रूस, चीन, ब्रिटेन, फ्रांस और जर्मनी के इस प्रस्ताव को आईएईए में 25-3 के बहुमत से पारित किया गया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications