उत्तर प्रदेश में आस्था के साथ मनाई गई बकरीद
लखनऊ, 28 नवंबर (आईएएनएस)। कुर्बानी का त्यौहार बकरीद उत्तर प्रदेश में परंपरागत आस्था और विश्वास के साथ मनाया गया। हजारों लोग मस्जिदों में इबादत के लिए एकत्रित हुए। इस मौके पर पुलिस और सुरक्षाकर्मियों की बड़े पैमाने पर तैनाती की गई थी।
लखनऊ में एशबाग ईदगाह और आसिफी मस्जिद में विशेष इबादत के लिए बड़ी तादाद में लोग एकत्रित हुए।
इबादत के बाद पशुओं विशेष तौर पर बकरे की कुर्बानी दी गई और मांस को परिवार के सदस्यों, मित्रों और गरीबों के बीच वितरित किया गया।
रकाबगंज क्षेत्र में रहने वाले नसीम अंसारी ने कहा, " हमने अल्लाह से देश में आतंकवाद के खात्मे की दुआ मांगी जो कि अब एक वैश्विक चुनौती बन गया है।"
सुरक्षा के मद्देनजर राज्य सरकार ने पुलिस एक्शन कमेटी (पीएसी) की 35 कंपनियां और त्वरित कार्रवाई बल (आरएएफ) की 10 कंपनियां पूरे उत्तर प्रदेश में विभिन्न जगहों पर तैनात की गईं।
राज्य के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (कानून एवं व्यवस्था) बृजलाल ने संवाददाताओं को बताया, " सुरक्षा बलों को सभी अतिसंवेदनशील जगहों पर तीन दिनों के लिए तैनात किया गया है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications