कम्प्यूटर की गड़बड़ी से कैट परीक्षा प्रभावित (लीड-1)
चेन्नई, कोलकाता, भोपाल, बेंगलुरू , मुंबई और पुणे में परीक्षा आरंभ होने के तुरंत बाद कम्प्यूटर में गड़बड़ी शुरू हो गई। सात दिसम्बर तक चलने वाली कैट परीक्षा में 240,000 छात्र शामिल होने वाले हैं।
एक निजी कोचिंग संस्थान टाइम इंस्टीट्यूट के निदेशक उल्हास वैरागकर ने आईएएनएस को बताया, "हमें छहों शहरों से छात्रों के फोन आए कि कम्प्यूटर में गड़बड़ी के कारण वे परीक्षा नहीं दे सके। छात्रों को बताया गया कि उनको दूसरा समय मिल सकता है।"
वैरागकर ने बताया कि कम्प्यूटर में गड़बड़ी का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है।
कैट परीक्षा के लिए सॉफ्टवेयर विकसित करने वाली अमेरिकी कंपनी प्रोमेट्रिक ने कहा कि वह गड़बड़ी का पता लगाने की कोशिश में लगी हुई थी।
10 दिन तक चलने वाली कैट परीक्षा में दिल्ली में करीब 50 हजार छात्र शामिल होंगे। यह परीक्षा 28 नवंबर से सात दिसंबर तक 32 शहरों में एक मुख्य सर्वर से संबंद्ध 105 परीक्षा केंद्रों पर होगी।
भारतीय प्रबंधन संस्थानों ने परीक्षा में शामिल सभी छात्रों को नोटिस भेजकर सात दिसम्बर तक परीक्षा के नए प्रारूप पर चर्चा करने से बचने को कहा है।
भारतीय प्रबंधन संस्थानों सहित देश के शीर्ष 100 प्रबंधन संस्थानों के लिए छात्रों का चयन कैट परीक्षा के माध्यम से होता है। इसे पहली बार ऑनलाइन किया गया है। पिछले वर्ष कैट में करीब 276,000 छात्र शामिल हुए थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications