नक्सलियों ने 2 विद्यालय भवनों को निशाना बनाया
शेरघाटी अनुमंडल के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) रंजन कुमार ने शनिवार को बताया कि शुक्रवार रात भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी-माओवादी के नक्सलियों ने लुटुआ गांव में धावा बोलकर प्राथमिक विद्यालय के भवन को विस्फोटकों से उड़ा दिया। विस्फोट से विद्यालय भवन के दो कमरे पूरी तरह ध्वस्त हो गए।
कुमार के अनुसार नक्सलियों ने इसके बाद सोन्दाहा गांव के विद्यालय को उड़ाने का प्रयास किया। परंतु विस्फोट से विद्यालय के सिर्फ एक कमरे की दीवार में दरार पड़ी है।
बताया जा रहा है कि सोन्दाहा में ग्रामीणों ने विद्यालय भवन उड़ाने का विरोध किया। इस कारण नक्सली विद्यालय भवन ध्वस्त किए बिना वहां से भाग गए। घटना की प्राथमिकी इमामगंज थाने में दर्ज करा दी गई है। पुलिस ने नक्सलियों के खिलाफ छापामारी अभियान तेज कर दिया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications