छत्तीसगढ़ में शहरी निकाय के चुनावों की तिथियों में बदलाव
राज्य निर्वाचन आयुक्त शिवराज सिंह ने कहा कि अब शहरी निकाय के चुनाव 21 और 23 दिसंबर को होंगे। वहीं मतगणना 27 दिसंबर को होगी।
नई घोषणा के अनुसार 14 नगरपालिका और 87 नगर पंचायतों के लिए 21 दिसंबर को मत डाले जाएंगे वहीं अन्य 12 नगर पालिका, 32 नगर पंचायत और नौ नगर निगम सीटों के लिए 23 दिसंबर को मतदान होगा।
चुनाव की तिथियों में फेरबदल के कारणों के बारे में निर्वाचन आयोग ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है लेकिन ऐसा माना जा रहा है कि क्रिसमस की छुट्टियों के मद्देनजर यह कदम उठाया गया है।
नक्सल प्रभावित बस्तर क्षेत्र में मतदाता सुबह आठ से शाम चार बजे तक मतदान कर सकेंगे वहीं अन्य इलाकों में सुबह आठ से शाम पांच बजे तक मतदान होगा।
शहरी निकाय के चुनाव मतपत्रों के जरिए होंगे। चुनाव में इलेक्ट्रोनिक वोटिंग मशीन का प्रयोग नहीं होगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications