बिहार में हर्षोल्लास से मनाई गई बकरीद
पटना की माखनपुर शाही ईदगाह, खानकाह इमादिया, झाउगंज मस्जिद सहित सभी मस्जिदों में सामूहिक नमाज पढ़ने के लिए मुसलमान एकत्रित हुए।
बकरीद के मौके पर पूर्णिया, भागलपुर, मुजफ्फरपुर, कटिहार, किशनगंज सहित सभी जिलों की मस्जिदों में मुसलमानों ने नमाज अदा की। इस मौके पर लोगों ने नए-नए कपड़े पहनकर इबादत की और उसके बाद अल्लाह में अपनी आस्था दिखाते हुए बकरों की कुर्बानी दी।
इस मौके पर पटना सहित पूरे राज्य में शांति व्यवस्था के लिए पुख्ता प्रबंध किए गए थे। पटना के शहरी क्षेत्रों में 34 दंडाधिकारियों की तैनाती की गई थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications