स्मिता ठाकरे के मुद्दे पर शिवसेना ने चुप्पी साधी
शनिवार को इस संबंध में शिवेसना का कोई वरिष्ठ नेता प्रतिक्रिया देने के लिए उपलब्ध नहीं हुआ। एक अंग्रेजी समाचार पत्र को दिए साक्षात्कार में स्मिता ने कहा कि वह कांग्रेस में शामिल होने की योजना बना रही हैं।
स्मिता ने कहा कि मातोश्री में एक गुट ने उन्हें हाशिए पर डाल दिया गया है। उन्होंने कहा कि पिछले वर्ष कथित तौर पर पार्टी ने उन्हें राज्यसभा भेजने का वादा किया था लेकिन अंतिम समय में पार्टी ने वरिष्ठ पत्रकार भरत कुमार राउत को राज्यसभा भेज दिया।
स्मिता ने साक्षात्कार में ठाकरे परिवार के निवास स्थल 'मातोश्री' के प्रति नाराजगी व्यक्त की। दूसरी ओर उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और पार्टी महासचिव राहुल गांधी की तारीफ भी की। उन्होंने कहा कि वह कांग्रेस में शामिल होने की योजना बना रही हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications