चीन में कोयला खदान में गैस रिसाव, 10 मरे
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार ग्विजोउ प्रांत के 'वर्क सेफ्टी ब्यूरो' के प्रवक्ता ने शनिवार को बताया कि खदान में बचे रह गए एक श्रमिक का शव शुक्रवार को बाहर निकाल लिया गया है।
सिनग्रिन काउंटी की जेनजिंग कोयला खदान में गुरुवार को दोपहर 11.23 बजे यह दुर्घटना हुई थी। दुर्घटना के समय वहां 172 श्रमिक मौजूद थे।
दुर्घटना के तुरंत बाद नौ शवों को बाहर निकाल लिया गया था। 162 श्रमिक यहां से सुरक्षित निकलने में कामयाब रहे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications