चीन में विमान में आग लगने से 3 की मौत
बीजिंग, 28 नवंबर (आईएएनएस)। चीन में शंघाई हवाईअड्डे के रनवे पर एक मालवाहक विमान में शनिवार को आग लगने से तीन लोग मारे गए जबकि चार घायल हो गए।
अधिकारियों ने बताया कि सुबह 8.12 बजे यह हादसा तब हुआ जब विमान ने रनवे से उड़ान भरने के लिए अपनी दिशा में परिवर्तन किया।
चालक दल के सात सदस्यों को पुडांग न्यू एरिया के पीपुल्स हॉस्पिटल में दाखिल कराया गया था, जहां उनमें से तीन लोगों की मृत्यु हो गई और एक ही हालत गंभीर है।
स्वास्थ्य अधिकारियों ने बताया कि चालक दल के सात सदस्यों में से दो सदस्य अमेरिका और इंडोनेशिया से हैं।
दुर्घटनाग्रस्त विमान एसएमजेड 324 जिम्बाब्वे से पंजीकृत था। इसे शंघाई से किर्गिस्तान की राजधानी बिशकेक के लिए उड़ान भरना थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications