अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले के अंतिम दिन भारी भीड़ की उम्मीद
नई दिल्ली, 27 नवंबर (आईएएनएस)। दिल्ली के प्रगति मैदान में चल रहे भारत अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले (आईआईटीएफ) के आयोजकों को इसके अंतिम दिन भारी भीड़ जुटने की उम्मीद है।
अंतिम दिन होने की वजह से बाहर से आयी हुई कंपनियां लौटने से पहले अपने उत्पादों की कीमतों में कमी करेंगी ताकि अधिक से अधिक वस्तुओं की बिक्री की जा सके। प्रगति मैदान में अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले की शुरुआत 14 नवंबर को हुई थी।
इसके आयोजन से जुड़े एक अधिकारी ने शुक्रवार को बताया, "अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले के अंतिम दिन सामान्यतया लोगों की तादाद बहुत अधिक होती है। हमने भारी भीड़ से निपटने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्था कर ली है।"
गौरतलब है कि गुरुवार को अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में 90,000 हजार लोग पहुंचे थे।
पाकिस्तान के एक व्यवसायी आसिफ खान ने कहा, " हम लौटने से पहले वस्तुओं की बिक्री के लिए कीमतों में 20 से 25 फीसदी की कमी कर रहे हैं। "
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications