त्रिपुरा के राज्यपाल बने डी. वाई. पाटिल
पाटिल को पद और गोपनीयता की शपथ गुवाहाटी उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश जस्ती चेलमेश्वर ने राजभवन के दरबार हाल में दिलाई। 74 वर्षीय पाटिल को पद्मश्री से सम्मानित किया जा चुका है।
पाटिल ने महाराष्ट्र में कई शैक्षणिक और स्वास्थ्य संस्थानों की स्थापना की है। शपथ ग्रहण समारोह में त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माण्कि सरकार, उनके कैबिनेट के सदस्य, विभिन्न दलों के नेता और वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।
शपथ ग्रहण के बाद पाटिल ने कहा कि वह त्रिपुरा के सर्वागीण विकास का पूरा प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा केंद्र और राज्य का समान लक्ष्य पूर्वोत्तर राज्यों से आतंकवाद का सफाया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications