बिहार में मंत्री का पुत्र लापता, नक्सलियों का हाथ होने से इंकार (लीड-1)
मंत्री ने कहा कि उनके बेटे के लापता होने के मामले में नक्सलियों का हाथ नहीं है। उन्होंने कहा, "मेरे परिवार ने किसी को सताया नहीं है। मैं खुद दूसरों की मदद करता हूं। इस घटना में नक्सलियों का हाथ नहीं हो सकता। "
मंत्री ने किसी के साथ दुश्मनी की बात से भी इंकार करते हुए कहा, "होने के लिए तो कुछ भी हो सकता है। प्रथम दृष्टया मुझे यह अपहरण का मामला नहीं लगता है। पुलिस ने पूरे मामले की जांच प्रारंभ कर दी है और जांच के बाद ही पूरी स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।"
पुलिस के अनुसार अजय मुजफ्फरपुर के काजी मुहम्मदपुर थाना क्षेत्र के मिठनपुरा क्लब रोड पर किराए के मकान में रहते थे। गुरुवार शाम करीब आठ-नौ बजे के बीच में वह घर से बाजार निकले, जिसके बाद से वह लापता हैं। अजय का मोबाइल फोन घर में ही है इस कारण किसी का उनसे संपर्क नहीं हो पा रहा है।
घटना की पुष्टि करते हुए मुजफ्फरपुर की पुलिस उपाधीक्षक निर्मला ने आईएएनएस को बताया कि पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। उन्होंने कहा कि जांच के बाद ही सारी स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications