ब्रिटेन ने दिया जगुआर विमानों को उन्नत बनाने का प्रस्ताव
दोनों मंत्रियों ने दोनों देशों के बीच चल रहे रक्षा सहयोग पर संतोष व्यक्त किया। पल्लम राजू ने बताया कि भारतीय सेना के तीन अंग प्रतिवर्ष बारी-बारी से दोनों देशों की भूमि पर तथा जल में संयुक्त सैनिक अभ्यास करती हैं। डेविस ने कहा कि अफगानिस्तान तथा इराक में ब्रिटिश सैनिकों की तैनाती के बावजूद ब्रिटेन भारत के साथ संयुक्त सैनिक अभ्यास करता है जबकि अन्य देशों के साथ वह ऐसा करने में असमर्थ है।
पल्लम राजू ने प्रतिनिधिमंडल को बताया कि भारत ब्रिटेन के साथ सामान्य सुरक्षा समझौते (जीएसए) पर हस्ताक्षर करने के लिए तैयार है और मेजबान देश सहायता (एचएनएस) पर सहमति पत्र अंतर-मंत्रालयीय समिति के विचाराधीन है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications