दो हजार रुपये की फिरौती के लिए छात्र की हत्या
रायपुर, 27 नवंबर (आईएएनएस)। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में पुलिस ने शुक्रवार को 12 वर्षीय छात्र का शव बरामद किया। पड़ोसी ने 2,000 रुपये की फिरौती के लिए स्कूल जाने के दौरान बच्चे को अगवा कर लिया था। इस घटना के बाद स्थानीय लोगों ने प्रदर्शन किया।
पुलिस ने दुर्ग जिले के थनोड गांव में हत्या के मामले में केदार खान को गिरफ्तार किया। खान ने यह स्वीकार किया कि उसने कक्षा छह के छात्र गोपी को दो हजार रुपये फिरौती के लिए गुरुवार को अगवा किया था लेकिन उसने रात में उसकी हत्या कर दी।
पुलिस ने खान के घर से बच्चे का शव बरामद किया। इस घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications