दिल्ली में तापमान में मामूली वृद्धि
नई दिल्ली, 27 नवंबर (आईएएनएस)। दिल्ली में शुक्रवार सुबह मामूली गर्माहट रही। यहां का तापमान औसत से कुछ अधिक रहा।
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के मुताबिक शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो कि औसत से कुछ अधिक था।
आईएमडी के एक अधिकारी ने बताया, "अगले कुछ दिनों तक तापमान कमोबेश स्थिर रहेगा यद्यपि उसमें कुछ उतार-चढ़ाव हो सकता है।"
इस सप्ताह की शुरुआत में न्यूनतम तापमान साल के इस समय के औसत तापमान से नीचे चला गया था।
आईएमडी के अनुसार दिनभर आसमान साफ रहने की संभावना है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications