मप्र में अनुदान प्राप्त संस्थाओं के कामकाज की जांच होगी
प्रदेश के संस्कृति मंत्री लक्ष्मीकांत शर्मा ने गुरुवार को विभागीय बैठक में कहा कि जिन संस्थाओं को विभाग अनुदान देता है उनके कामकाज की समीक्षा कराई जाए। मंत्री ने इसके लिए एक समिति गठित करने का निर्देश दिया।
बैठक में बताया गया कि प्रदेश की संस्कृति नीति तीन माह में बनकर तैयार हो जाएगी। संस्कृति विभाग ने ओंकारेश्वर में शंकराचार्य पीठ और जानापाव में परशुराम पीठ स्थापित किए जाने की अनुशंसा कर दी। इसके अलावा बैठक में तय किया गया कि भोपाल के कथक केंद्र को नृत्य केंद्र के रूप मे संचालित किया जाए और केंद्र में भरतनाट्यम और ओडिसी नृत्य की भी शिक्षा देने की व्यवस्था की जाए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications