राजस्थान के हस्तशिल्प उत्पाद लोगों को पसंद आए

सहकारी समितियों के रजिस्ट्रार मुकेश शर्मा ने बताया कि आईआईटीएफ में राज्य के इन समूहों ने पहली बार हिस्सा लिया था। सहकारिता विभाग ने इन समूहों को जयपुर केन्द्रीय सहकारी बैंक के नेतृत्व में हस्तशिल्प के उत्पादों को प्रदर्शित करने के लिए भेजा था।

शर्मा ने बताया कि निवारु मॉडल के समूहों द्वारा मेले में मार्बल व लकड़ी के हस्तशिल्प के एक से एक नायाब उत्पाद प्रदर्शित किए गए थे। महिला स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं द्वारा मार्बल और लकड़ी के आकर्षक गिफ्ट आइटम तैयार किए जा रहे हैं। राजस्थान पैवेलियन में प्रदर्शित इन उत्पादों की जहां अच्छी बिक्री हुई हैं, वहीं पर हस्तशिल्प उत्पादों के व्यापारियों व निर्यातकों द्वारा इनमें रुचि दिखाई गई।

उन्होंने बताया कि व्यापार मेला में निवारु मॉडल के तहत मार्बल की लालटेन, फोटो, मोबाइल स्टेण्ड, मार्बल पर उकेरी गई आकृतियां, पूजा के चित्र, पेन स्टेण्ड आदि आकर्षण का केन्द्र बने। मार्बल पर आकर्षक तरीके से किये गये सुनहरी काम ने दर्शकों को बरबस ही आकर्षित किया है।

बारीक तूलिका से तैयार किए गए इन हस्तशिल्प उत्पादों ने दर्शकों को अपनी ओर खींचा। इसी तरह से लकड़ी से तैयार हाथी, घोड़े, गणेश, राधा-कृष्ण सहित लकड़ी के एक से एक मनमोहक उत्पादों को सराहा गया।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+