फिलीपींस में संयुक्त राष्ट्र अधिकारी की हत्या
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार दक्षिणी शहर कोटाबाटो में गुरुवार को संयुक्त राष्ट्र बालकोष (यूनिसेफ)के अधिकारी नेस्टर बुलहान की पेट में गोली लगने से मौत हो गई।
पुलिस के अनुसार बुलहान पर उस वक्त हमला किया गया जब वह एक मित्र से मुलाकात करने मागुइंडानो प्रांत जा रहे थे। तभी हमलावर ने बीच रास्ते में उन्हें रोककर बेहद करीब से गोलियां बरसाकर उनकी हत्या कर दी।
चार दिन पूर्व ही मागुइंडानो प्रांत में चुनावी हिंसा में कम से कम 57 लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications