शेयर बाजारों में गिरावट का रुख
मुंबई, 27 नवंबर (आईएएनएस)। सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को देश के शेयर बाजारों में गिरावट का रुख देखा गया।
बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित सूचकांक 'सेंसेक्स' गिरावट के साथ 16,718.80 पर खुला। सुबह 10.13 बजे यह गिरावट के साथ 16,481.45 पर कारोबार कर रहा था। सेंसेक्स गुरुवार को 16,854.93 पर बंद हुआ था।
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित सूचकांक 'निफ्टी' 5,005.05 पर खुला। लगभग इसी समय यह भी गिरावट कर रुख बरकरार रखते हुए 5,005.55 पर कारोबार कर रहा था। गुरुवार को निफ्टी 4,893.60 पर बंद हुआ था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications