हिमाचल में 673 कॉलेज कैडर के प्रवक्ताओं की भर्ती प्रक्रिया जारी
मुख्यमंत्री शुक्रवार को कुल्लू जिले के बंजार में एक जनसभा को संबोधित कर रहे थे। इससे पूर्व उन्होंने 3़50 करोड़ रुपये की लागत से नवनिर्मित कॉलेज भवन विद्यार्थियों को समर्पित किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि अंग्रेजी विषय के 72 कॉलेज कैडर के नियुक्त प्रवक्ताओं में से 48 महिलाएं हैं। शिक्षकों के सभी रिक्त पदों को प्राथमिकता के आधार पर भरा जा रहा है। उन्होंने कहा कि उच्च शिक्षा के क्षेत्र में प्रदेश सर्वोच्च स्थान पर है तथा उच्च शिक्षा प्राप्त करने में 9 प्रतिशत के राष्ट्रीय औसत के मुकाबले प्रदेश का औसत 20 प्रतिशत है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में युवाओं को उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए बेहतर अवसर प्रदान किए जा रहे हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications