अर्थव्यवस्था में सुधार सतही है : सुब्बाराव
यहां 'इंडियन स्कूल ऑफ बिजनेस' में 'भारत और वैश्विक वित्तीय संकट' विषय पर एक व्याख्यान में सुब्बाराव ने कहा कि निर्यात में पिछले एक साल से अधिक समय से गिरावट की स्थिति है और महंगाई का दबाव बढ़ रहा है।
उन्होंने कहा कि खरीफ फसल की पैदावार में 18 फीसदी तक की गिरावट का अनुमान है।
यद्यपि, सुब्बाराव ने कहा कि एक बार जब वैश्विक स्तर पर सुधार होने लगेगा तो देश की अर्थव्यवस्था में भी तेजी से सुधार होगा।
उन्होंने कहा कि वित्तीय संकट के समय ग्रामीण क्षेत्र ने ही उपभोग में गिरावट को थामने में सहयोग किया है। राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना और किसानों के ऋण माफ किए जाने से ग्रामीण घरों में धन की मौजूदगी सुनिश्चित की जा सकी है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications