हिमाचल में 7.28 लाख टन खाद्यान्न उत्पादन का लक्ष्य
डॉ़ राणा ने कहा कि प्रदेश में अधिकतर किसान लघु एवं सीमान्त हैं, जो खाद, अच्छे बीज व कृषि उपकरण इत्यादि गुणात्मक कृषि गतिविधियों को अपनाकर अपनी आय को बढ़ा सकते हैं। इसके लिए विभाग द्वारा निर्धारित उत्पादन सम्बन्धी लक्ष्यों को पूरा करने के बेहतर प्रयास किए जा रहे हैं।
उन्होंने कहा कि विभाग लोगों में जैविक खेती को लोकप्रिय बनाने के लिए प्रयासरत है तथा अब तक 5500 हेक्टेयर क्षेत्र को जैविक खेती के अंतर्गत लाया जा चुका है और 15040 किसानों को पंजीकृत किया गया है।
कृषि निदेशक ने कहा कि निर्धारित लक्ष्यों को पूरा करने के लिए कृषि सामग्री के समुचित व व्यापक प्रबन्ध किये गये हैं।
डॉ़ राणा ने कहा कि इस रबी मौसम में गेहूं व जौ की फसलों पर कृषि बीमा योजना लागू रहेगी तथा सोलन में टमाटर व कांगड़ा तथा ऊना जिलों में आलू की फसल को मौसम आधारित फसल बीमा योजना में शामिल किया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications