सतर्कता ब्यूरो के समक्ष फिर पेश नहीं हुए कोड़ा (लीड-1)

सतर्कता ब्यूरो ने ज्ञात स्रोत से अधिक धन जुटाने के मामले में पूछताछ के लिए शुक्रवार शाम को कोड़ा को ताजा समन जारी किया।

सूत्रों के मुताबिक कोड़ा ने सतर्कता ब्यूरो से कहा है कि वह चुनाव प्रचार अभियान में व्यस्त हैं और राज्य में पांच-चरणों में होने वाले विधानसभा चुनाव 18 दिसम्बर को समाप्त होने के बाद ही वह ब्यूरो के समक्ष पेश हो सकेंगे।

सतर्कता ब्यूरो के महानिरीक्षक एम. वी. राव ने आईएएनएस से कहा, "कोड़ा शुक्रवार को हमारे समक्ष उपस्थित नहीं हो सके हैं। हमने फिर से उन्हें समन भेजा है और उनकी उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए कानूनी मदद भी ली है।"

कोड़ा को इससे पहले 11, 15 और 19 नवंबर को सतर्कता ब्यूरो के समक्ष पेश होने के लिए समन भेजा गया था।

सतर्कता विभाग ने गत अगस्त में कोड़ा और अन्य तीन पूर्व मंत्रियों बंधु तिर्की, भानुप्रताप शाही और कमलेश सिंह के खिलाफ एक मामला दर्ज किया था।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+