जोड़ों के दर्द का प्रमुख कारण दिनचर्या में आया बदलाव
सम्मेलन का उद्घाटन करते हुए राजस्थान के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के प्रमुख शासन सचिव जी.एस. सन्धू ने मुख्य अतिथि के रूप में कहा कि गठिया और जोड़ों के दर्द का प्रमुख कारण हमारी दिनचर्या में आया बदलाव है। इसके लिए उपचार के साथ-साथ चिकित्सक मरीजों को समझाएं तथा शारीरिक श्रम, योग और व्यायाम पर बल दें। उन्होंने कहा कि इस रोग के होने के यूं तो कई कारण हो सकते हैं लेकिन आज बच्चों में भी यह बीमारी हो रही है, यह चिन्ता का विषय है।
सम्मेलन की अध्यक्षता करते हुए सवाई मानसिंह मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अशोक पानगड़िया ने कहा है कि आज चिकित्सा के हर क्षेत्र में नित हो रहे अनुसंधानों के कारण उपचार का स्तर बढ़ गया है। अत: मरीजों को विशेषज्ञ सेवाओं का लाभ उठाना चाहिए।
विधायक रघु शर्मा ने विशिष्ट अतिथि के रूप में बोलते हुए कहा कि गठिया और जोड़ों का दर्द वृद्घावस्था का द्योतक है, लेकिन आज अधिकतर लोग इस बीमारी से पीड़ित हैं। केवल दिनचर्या बदलकर और सही उपचार लेकर ही इस बीमारी से बचा जा सकता है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications